ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News रतलाम के बड़ोदिया गांव में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है ।

रिपोर्टर राजेंद्र सिंह सिसोदिया रतलाम मध्य प्रदेश
8 वर्षीय मासूम अपनी नानी के साथ, घर के बाहर सो रही थी कि तभी मौका देखकर आरोपी राजेंद्र सिंह 28 वर्ष मासूम को उठाकर ले गया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बालिका ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन बालिका को लेकर नामली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए रतलाम के शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
नामली थाना पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से ग्रामीण आक्रोशित है। नामली थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में शुरू कर दी
है ।

Subscribe to my channel