असमब्रेकिंग न्यूज़

Assam News कार्बीअंगलाग बर पथार पुलिस का अभियान भारी मात्रा मे गांजा के साथ एक गिरफ्तार: 

 रिपोर्टर मोइनुल हुसैन कार्बियांगलोंग असम

असम  के कार्बीअंगलाग जिले के बोकाजान महकमा के बरपथार थानान्तर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग 39 पर खाखराजान के पास बरपथार पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बिसवी वाहिनी ने एक संयुक्त अभियान के तहत भारी मात्रा मे गांजा के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथो धर दबोचा।मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना के आधार पर बरपथार थाना प्रभारी दिपेन बोरा के साथ पुलिस दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बिसवी वाहिनी के दल ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 39 पर अभियान चलाते हुए डिमापुर से आ रही सवारी बस नं AS 21 C 9426 की तलाशी ली तो बस के भीतर संदिग्ध सत्रह प्लास्टिक के बण्डल बरामद हुए। पुलिस दल ने जब इन बण्डलो की जांच पड़ताल की तो इन बण्डलो मे गांजा मिला इस बावत पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार की पहचान प्रेमो पण्डित पुत्र स्वर्गीय संतोष पण्डित निवासी लंका वार्ड नं 4,होजाई के रूप मे हुई।जब्त गांजा का कुल वजन तकरीबन पचासी किलो है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button