IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News   केंद्रीय विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों को मिला कैम्पस प्लेसमेंट कुलपति ने दी बधाई, एमसीए के हैं चारों विद्यार्थी

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में बहुराष्ट्रीय कंपनी हैप्पी रेंटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। इसमें विश्वविद्यालय में एमसीए के चार विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्लेसमेंट पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अध्ययन के साथ-साथ विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रयासरत है। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के उपनिदेशक व प्लेसमेंट ड्राइव के संयोजक डॉ. सूरज आर्य ने बताया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव चार राउंड में सम्पन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान व कौशल तथा साक्षात्कार के आधार पर विद्यार्थियों का चयन हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button