IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News बड़ा मलहरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत महाराजगंज माननीय मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण दिखाया गया

जिले की 3 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 30 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर  मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में राशि की अंतरित शहरों के वार्डों और गांव-गांव में वही बड़ा मलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत महाराजगंज में सरपंच जयहिंद सिंह यादव सचिव रामपाल यादव रोजगार सहायक सुखलाल कुशवाहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका विभिन्न कार्यक्रम कर महिलाओं ने मनाया लाड़ली उत्सव. छतरपुर जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 3 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 10 जून की शाम प्रत्येक को एक-एक हजार रूपए के मान से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर से बहनों के खातों में 30 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।

राशि अंतरित होते ही महिलाओं ने तालियां बजाकर किया अभिवादन। जिलेभर में स्थानीय स्तर पर गांव-गांव एवं शहरों के वार्डों में 5 बजे शाम से ही कार्यक्रम आयोजित किए गये। साथ ही जबलपुर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को सुना गया। राशि अंतरित होने से पहले पूरे जिले में महिलाओं ने समारोह पूर्वक हर्षोल्लास से खुशियां मनाई, रंगोली बनाई और दीपाली की तरह दीपप्रज्ज्वलन कर लाड़ली दीपोत्सव मनाया। साथ लाड़ली बहना सेल्फी प्वाइंट पर फ़ोटो ली जिसमें समस्त ग्राम पंचायत महाराजगंज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिवादन चाहिए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button