अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News फर्जीवाड़े पर मामला दर्ज

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
मल्लावां, हरदोई | मल्लावां कस्बे के मोहल्ला लाला बाजार मिर्जापुर निवासी महेश कुमार सक्सेना ने एसपी से की शिकायत में कहा है कि कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी विवेक गुप्ता ने बड़ी बाजार गंगारामपुर निवासी राकेश चंद्र गुप्त से उस जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया जिसे उसने राजकुमार त्रिपाठी पुत्र सदाशिव त्रिपाठी और लखनजी त्रिपाठी, रामजी त्रिपाठी, व आयुष त्रिपाठी से 6 माह पहले खरीद चुका है | एसपी के आदेश पर बिलग्राम पुलिस ने राकेश चंद्र, विवेक गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है |

Subscribe to my channel