अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भाई ने भाई की चाकू से मारकर की हत्या

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई | शहर के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी | परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच नशे में कुछ विवाद हुआ था | इसके बाद दोनों एक दूसरे से भीड़ गए | मारपीट के बाद दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया | सबसे बड़े भाई की तहरीर पर आरोपित भाई के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर ली गई है | उसकी तलाश की जा रही है | मोहल्ला सराय थोक पूर्वी निवासी उदित नारायण सिंह के पांच पुत्र ओमप्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह और राजेश सिंह है | शिव कुमार सिंह मोटर मैकेनिक है, जबकि राजेश सब्जी बेचता है इन दोनों की शादी नहीं हुई थी | शनिवार की रात में दोनों भाई शराब के नशे में घर पहुंचे | इसी बीच दोनों में कहासुनी होने लगी | इसके बाद राजेश ने घर में रखा चाकू उठा लिया और शिवकुमार के सीने के नीचे मार दिया | इससे शिवकुमार की मौत हो गई | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है | शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि ओमप्रकाश की तहरीर पर राजेश के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की है | मामले की तफ्तीश जारी है |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button