IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News  जनता पानी के लिए भीषण गर्मी में त्रस्त नगर अध्यक्ष आश्वासन देने में व्यस्त व्यस्त

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जिसके सुकृति प्रमाण पत्र समस्त घर-घर जाकर दिए जा रहे हैं इसी प्रकार आज कुछ दिन पहले नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 में जब नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर पहुंचे तो वहां के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर देखा गया वार्ड क्रमांक 3 में रहे रहे व्यक्तियों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा नल जल योजना चलाई जा रही है जिससे हर घर में पानी पहुंचे लेकिन हमें 15 साल से पानी तक सही समय पर नहीं मिल पा रहा है कभी रात में 1:00 तो कभी रात में 2:00 बजे पानी आता है आज भी स्थिति यह है नहीं हमारे यहां पर सड़क निर्माण होना है जिसपर वार्ड के कुछ लोगो ने अतिक्रमण कर रखा जिससे रोड नही बन पा रहा है जिसके लिए पार्षद महोदय द्वारा आपसे कितनी बार कह चुके हैं लेकिन आज तक आपने रोड के किनारे जो अतिक्रमण बना हुआ है उसको नहीं हटाया जा रहा है हमने आपके अध्यक्ष बनने पर खुशियां मनाई थी पटाखे फोड़े थे मिठाई बाटी थी कि हमारी मुश्किल है अब दूर हो जाएगी लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है आपका हर बार यही आश्वासन होता है मैं देखता हूं मैं करवाता हूं लेकिन आज तक आपने कभी गरीबों की समस्या सुनी ही नहीं है ना ही देखी है जब मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में नल जल योजना की हालत ऐसी है तो सोचो जहां मुख्यमंत्री का क्षेत्र नहीं है वहां पर क्या हालत होगी आए दिन पानी को लेकर कई बार विवाद होते रहते हैं महिलाएं आपस में झगड़ लेती है जनता ने जो नगर अध्यक्ष को लेकर मन में सपने संजो रखे थे बे सपने आज भी अधूरे ही है ना जाने कब नगर भेरुंदा के सपने पूरे होंगे यह कोई एक ही वार्ड की समस्या नहीं है यह पूरे नगर नसरुल्लागंज में कहीं भी किसी भी वार्ड में आप जाकर देख सकते हैं हर तरफ पानी की बड़ी किल्लत देखने को मिलती है अब देखना यह होगा कि इस बार भी अध्यक्ष ने पानी की व्यवस्था को लेकर वार्ड नंबर 3 की जनता को फिर एक बार आश्वासन दिया है इस बार उनका आश्वासन पूरा होता है या फिर हर बार की तरह सिर्फ आज भी आश्वासन आश्वासन ही रह जाता है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button