Madhya Pradesh News डिलीवरी लिमिटेड लॉजिस्टिक कंपनी के ब्रांच मैनेजर एवं असिस्टेंट मैनेजर समेत डिलेवरी वॉय ने की 30 लाख से अधिक की हेराफेरी

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश
420 के तहत मामला दर्ज एप्पल कंपनी की जीपीएस वॉच के 20 पार्सलों को बदलकर नकली बॉच की डिलेवरी करने का आरोप- सीसीटीवी कैमरे ने उजागर की चोरी भैरूंदा नगर के इंदौर रोड पर संचालित डिलेवरी लिमिटेड लॉजिस्टिक कंपनी के ब्रांच मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर व डिलेवरी बॉय द्वारा अमेज़न कंपनी की ऑनलाइन एप के माध्यम से आये एप्पल कंपनी की जीपीएस स्मार्ट वॉच के 20 पार्सलों कुल कीमत 30 लाख 63 हजार 515 रुपए को बदलकर नकली वॉच की डिलेवरी करने के आरोप में पुलिस ने धारा 420, 409 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं, इस मामले में देल्हिवेरी लिमिटेड लॉजिस्टिक कंपनी के सिक्यूरिटी ऑफिसर ने इस मामले में रिर्पोट दर्ज कराई हैं फरियादी ने भैरूंदा पुलिस को बताया कि मई माह में अमेज़न कंपनी से ई-मेल आया कि कंपनी द्वारा भेजे जा रहे पार्सलों के साथ हेराफेरी कर असली प्रोडेक्ट की जगह नकली प्रोडेक्ट का पार्सल हमें रिटर्न किया जा रहा है,
सूचना प्राप्त होने के बाद मैंने जब 29 मई को भैरूंदा देल्हिवेरी ब्रांच का दौरा किया, इस दौरान मैने ब्रांच में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चैक किए तो पाया कि फरवरी से मई माह के बीच सेंटर मैनेजर नरेन्द्र राठौर, असिस्टेंट मैनेजर हरीश विश्वकर्मा व डिलेवरी वॉय दिलीप राठौर जो कि ऑफिस खुलने से पहले ही ऑफिस के सेंटर से पार्सल को ले जाते और कुछ समय बाद उसी पार्सल को वापस रखते हुए दिखाई दिए, यह तीनों यहीं पार्सल कस्टमर के ऑर्डर के केंसिलेशन के आधार पर वापस करते थे, इस संबंध में जब पूछताछ में पाया कि तीनों की मिलीभगत कर षडय़ंत्र पूर्वक इस काम को लंबे समय से अंजाम दे रहे थे, डिलेवरी वाॅय दिलीप राठौर ने बताया कि यह काम वह मैनेजर नरेन्द्र राठौर के कहने पर सेंटर से पार्सल निकालकर उन्हें देता ओर एक से दो घंटे बाद उसी पार्सल को वापस सेंटर में लाकर रख देते थे, ब्रांच के दौरे के दौरान मैनेजर छुट्टी पर थे और जब उनका मोबाइल लगाया तो वह बंद पाया गया, उसके बाद से लेकर आज तक वह छुट्टी से वापस नहीं लौटे। वही इन पूरे मामले पर भैरूंदा एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि देल्हिवेरी लिमिटेड लॉजिस्टिक कंपनी के सिक्यूरिटी ऑफिसर की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Subscribe to my channel