IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News चोरों ने हरदोई के बगदाद गांव से 15 लाख का माल किया पार

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

मल्लावां, हरदोई | मल्लावां थाना क्षेत्र के बगदाद गांव में चोरों ने एक घर से ₹1500000 से ज्यादा का माल पार कर दिया | घर के बक्से, अलमारी, सेफ सब खंगाल ले गए | चोरों ने घटना को इतनी खामोशी से अंजाम दिया कि घर में सो रहे लोगों को आहट तक नहीं हुई | सुबह जब उनकी नींद टूटी तब चोरी की जानकारी उन्हें हुई | बगदाद गांव में शनिवार रात चोरों ने चंद्रिका प्रसाद कनौजिया के मकान में सेंध लगाई | घर में घुसकर कई कमरों के ताले तोड़कर कमरों के अंदर रखे बक्से, अलमारी, सेफ के लाकर तोड़ दिए | इनमें रखे लगभग 1500000 रुपए से ज्यादा का सामान और जेवरात चुरा ले गए | परिजन छत पर सोए थे | सुबह उठे तब उन लोगों को जानकारी हुई | परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button