Madhya Pradesh News लाडली बहना योजना में एक हजार से बढ़कर राशि 3 हजार की _ डॉ मिश्र

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश
2 करोड़ सात लाख की लागत की चिरौल हिनोतिया सड़क का किया भूमिपूजन दतिया , प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा की लाडली बहना योजना के तहत बहनों के खाते में ₹1000 की राशि पहुंचना शुरू हो गई है । इस राशि को बढ़ाकर अब ₹3000 कर दिया जावेगा । जो 1 वर्ष के अंदर बहनों के खाते पहुंचना शुरू होगी । गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार को हिनोतिया मैं 2 करोड़ सात लाख की लागत से निर्मित होने वाले चिरोल हिनोतिया सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 15 वर्ष पूर्व की दतिया एवं आज की दतिया बदली हुई दिखाई दे रही है दतिया में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है ।सड़कों के मामले में जिले में जाल बिछा दिया गया है ।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में शांति का राज्य कायम है । 15 वर्ष के दौरान प्रदेश मै कोई भी नया डाकू गिरोह नहीं बनने दिया गया है।
गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा किया लाडली बहना योजना के तहत शनिवार 10 जून को बहनों के बैंक खाते में प्रथम किस्त के रूप में ₹1000 की राशि जमा कराई गई है योजना के तहत आने वाले 1 वर्ष के अंदर यह राशि ₹3000 जमा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी बहना जिन के खातों में राशि नहीं पहुंची है ।वह चिंता न करें अपने बैंक खातों को केवाईसी एवं डी वी टी अवश्य करा लें। उन्होंने कहां की लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटी 21 वर्ष की होने पर ₹143000 की राशि प्रदाय की जाएगी ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दी गई है। डॉ मिश्र ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में सड़क निर्माण एवं उसकी गुणवत्ता एवं उसमें उपयोग में होने वाली निर्माण सामग्री पर निगरानी अवश्य रखें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष ल स्करी ,नगर पालिका परिषद दतिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत देहागुला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना ,श्री गिन्नी राजा ,विपिन गोस्वामी कैलाश अहिरवार ,उमा यादव, अनु पठान महेश रावत ,सुनील यादव अतुल भूरे चौधरी सुनील दुबे आदि उपस्थित थे।
m

Subscribe to my channel