IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News मंत्री श्री राजपूत द्वारा ग्राम ढ़गरानिया में शीतल दुग्ध संग्रहण केंद्र का शुभारंभ

हमारी माताओं बहनों के हाथों में होती है रिद्धि सिद्धि - सविता सिंह राजपूत

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढ़गरानिया में 40 लाख की लागत से दुग्ध शीतल केंद्र का शुभारंभ राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य किया है। जिसको लेकर स्व सहायता समूह बनाए गए, जिसमें महिलाएं हजारों रुपए अपने गांव में घर में रहकर कमा रही हैं। स्व सहायता समूह के माध्यम से हमारी माताओं-बहनों का जीवन स्तर सुधरा है। श्री राजपूत ने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढ़गरानिया विकासखण्ड राहतगढ़ में एक बल्क मिल्क कूलिंग यूनिट की स्थापना की जा रही है। जो एक प्रयास है कि हमारे क्षेत्र के परिवारों की आय में वृद्धि की जावे। सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियों से यह प्रयास किये जा रहे है कि क्षेत्र में गरीब परिवार विशेषकर महिलायों को उनकी आमदनी सुनिश्चित हो एवं आय का नियमित स्त्रोत बन सके।

घर से होगा दूध का संग्रहण :

क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को देखते हुये बीएमसी के माध्यम से दूध संग्रहण किया जायेगा। इस हेतु वाहन आपके घर से आपके ग्राम तक आयेगा। आपका जो भी अतिरिक्त दूध होगा, उसे एकत्रित कर यहां ठंडा करने हेतु रखा जायेगा। प्रति किसान लगभग 50 से 70 रुपये तक प्रति लीटर राशि प्राप्त होगी। इस बीएमसी की लागत 20 लाख है तथा ग्रामों में जो मशीन प्रदाय की जा रही है, उसकी लागत लगभग 1 लाख प्रति मशीन के हिसाब से 20 लाख है। अतः इस यूनिट को प्रारंभ करने में कुल 40 लाख का व्यय हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी शुरूआत में 20 ग्राम के लगभग 400 कृषकों को लाभांवित किया जावेगा। जो आगामी 6 माह में 40 ग्रामों के लगभग 1000 कृषकों को लाभांवित किया जायेगा। श्री राजपूत ने कहा कि इसी प्रकार पूरे विधानसभा क्षेत्र में आजीविका संवर्धन कार्य किये जावेगे। इस हेतु अगले 3 माह में 50 लाख रूपये व्यय होगे। जिससे क्षेत्र में आय के साथ सुनिश्चित हो सके। सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। माताओं बहनों के हाथों में रिद्धि सिद्धि : सविता राजपूत इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी माताओं बहनों के हाथों में रिद्धि सिद्धि निवास करती है। वह जहां भी जाती हैं वहां खुशहाली होती है। यह दुग्ध केंद्र भी हमारी माताएं बहने ही चलाएगी, जिससे सैकड़ों परिवारों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत एवं सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में समूह की महिलाओं के लिए 50 लाख का ऋण वितरण चेक के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर सरपंच भागदेवी , हीरेंद्र सिंग, जिला कार्यालय से अनूप तिवारी, जिला प्रबंधक कुमारी श्वेता जैन, यंग प्रोफेशनल हरीश दुबे, देवश्री कंपनी ब्लॉक कार्यालय से अभिषेक ठाकुर, विकासखंड प्रबंधक मनीष किलेदार, राघवेंद्र ठाकुर, निखिल पाटकर, शशांक सक्सेना, देवेंद्र राकेश आदि एवं दिशा संकुल स्तरीय संगठन सीहोरा से श्रीमती प्रीति राजपूत सचिव सहित आसपास क्षेत्र की सभी स्व-सहायता समूह की महिलाएं सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button