Madhya Pradesh News गौंडवाना गणतंत्र पार्टी में शामिल हो रहै भाजपा और कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता
भाजपा और कांग्रेस के लिए सिर दर्द बन सकती है गौंडवाना गणतंत्र पार्टी

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे ही सभी पार्टियों जीतने का दावा कर रही है,एक तरफ भाजपा अपनी पार्टी से प्रत्याशी तलाश नहीं कर पाई है,एक तरफ कांग्रेस से वर्तमान विधायक श्री योगेंद्र सिंह बाबा जी ही प्रत्याशी ही नजर आ रहै हैं, वहीं दूसरी तरफ तीसरे मोर्चे के रूप में अपनी जीत की दावेदारी कर रही है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मजबूत दिखते नजर आ रही है एवं भाजपा और कांग्रेस के लिए सिर दर्द बन सकती है।
विधानसभा चुनाव के दौर के चलते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी विधानसभा लखनादौन क्षेत्र क्रमांक 117 का बढ़ता हुआ कारवां को देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता दशरथ कुमरे जी ने बीजेपी को छोड़कर लिया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता और वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस के कमलेश डेहरिया पत्रकार ने भी कांग्रेश को छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में ली सदस्यता। धूमा के रेस्ट हाउस में लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन विधानसभा प्रभारी सुक्कूलाल वरकडे जी, ब्लॉक अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन गंगाराम मरावी ब्लॉक सचिव राजकुमार ऊइके जी के नेतृत्व में दादा हीरा सिंह मरकाम जी के पद चिन्हों में चलने की एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करने की लिया शपथ। 70 से 75 वर्षों से ऊब रहे हैं बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी से खफा होकर ले रहे हैं एक समाजिक स्तर मैं समाज के लिए कार्य करने वाली पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में हो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का विधायक 2023 मैं इस के लिए लखनादौन ब्लॉक अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गंगाराम मरावी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार बनते ही आदिवासी मुख्यमंत्री होगा और साथ ही ट्राइबल सब प्लान के तहत प्रत्येक परिवार को दिया जाएगा 1 करोड़ रूपए की राशि.

Subscribe to my channel