Madhya Pradesh News विधिक सेवा समिति लखनादौन के तत्वाधान में “पंच -ज” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण तथा विधिक जागरूकता शिविर का कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
लखनादौन : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 5 जून 2023 से 11 जून 2023 तक पर्यावरण संरक्षण सप्ताह मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हैं इस अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति लखनादौन के तत्वाधान में आज “पंच -ज” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण तथा विधिक जागरूकता शिविर का कार्यक्रम श्रीमान दिलीप गुप्ता अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश लखनादौन के द्वारा वन विभाग के सहयोग से रेस्ट एरिया, एनएच. 44 के 414 लखनादौन में चिन्हित स्थानों पर पौधारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया. श्री दिलीप गुप्ता जिला न्यायाधीश द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित जन-समुदाय को शपथ दिलाई गई मैं ईश्वर को साक्षी मानते हुये निष्ठापूर्वक शपथ लेता हूँ,
कि मैं वनों, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के संरक्षण हेत अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूँगा। मैं स्वयं अपने घर एवं खेत में वृक्ष लगाऊँगा एवं उनको संरक्षित भी करूँगा । अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण के लिये प्रेरित करूँगा। वन एवं वन्यप्राणियों को स्वयं नुकसान नहीं पहुँचाऊंगा एवं अन्य लोगों को भी नुकसान पहुँचाने से रोकने का सर्वोत्तम प्रयास करूँगा। अपने घर, गाँव/नगर को स्वच्छ बनाये रखने में अपना योगदान दूँगा एवं प्लास्टिक के उपयोग में कमी करने का भी वचन देता हूँ, की शपथ दिलाई गई. इसके पश्चात श्रीमान दिलीप गुप्ता जिला न्यायाधीश एवं प्रोजेक्ट इंजीनियर नेशनल हाईवे अथॉरिटी श्री सुनील शर्मा एवं हॉर्टिकल्चर एक्सपर्ट श्री आलोक अस्थाना एवं राज नेगी तथा तहसील अभियोजन अधिकारी द्वारा नेशनल हाईवे 44 रेस्ट एरिया बाईपास में अमनताश, शिशु, कोशम आम, बांस, आंवला, कौवा, पीपल, बेल और सिंदूरी 10 प्रजाति के 100 पौधों का रोपण किया गया. जिसमें नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री सुनील शर्मा, श्री आलोक अस्थाना हॉर्टिकल्चर एक्सपर्ट, नरेश राजनेगी, नेशनल हाईवे अथॉरिटी स्टॉप श्री कृष्ण कुमार गजभिए, राजेंद्र प्रसाद जुगल यादव तहसील विधिक सेवा लखनादौन का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा.

Subscribe to my channel