ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News जैवेलर्स की दुकान में 2 लाख की ठगी कर चोरी! टिहरी पुलिस ने मात्र 6 घंटे में 5 महिलाओं सहित 6 आरोपियों (पंजाब का गिरोह) को पकड़ा. 

रिपोर्टर  जितेंद्र सिंह नेगी देहरादून उत्तराखंड

घनसाली में टिहरी पुलिस ने सुनार से धोखाधड़ी व चोरी की घटना का मात्र 6 घंटे में खुलासा किया है, पुलिस ने चोरी हुए पूरे माल के साथ ही 5 महिलाओं सहित 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, दरअसल घनसाली में ज्वेलर्स सौरभ पंवार ने बीते 9 जून को थाना घनसाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घनसाली में मेरी दुकान पंवार ऑर्नामेंट हाउस से लगभग दो लाख के सोने के जेवरात खरीद कर पैसों के बदले धोखाधड़ी से छलकर नकली चांदी यानी गिलेट के जेवरात देकर ठगी कर दी गयी है, तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित कर खोजबीन शुरू की, टीम द्वारा मात्र 6 घंटे के अंदर 6 आरोपियों को टिहरी डाइजर तिराहे के पास से चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है, अभियुक्तगण शातिर अपराधी हैं जो गिरोह बनाकर दूरस्थ क्षेत्रों में ठगी व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

गिरफ्तार सुधा अभियुक्तगणों का विवरण
1– सागर पुत्र स्वर्गीय चंपू राम निवासी H N–175 गली नंबर– 14 मोहल्ला कमालपुर थाना मॉर्डन टाउन जनपद होशियारपुर पंजाब उम्र 36 वर्ष
2– किरन रानी पत्नी प्रेम कुमार निवासी मकान नंबर 540 कमला नेहरू कॉलोनी निकट काली मंदिर थाना कैंट जनपद
भटिंडा पंजाब उम्र 39 वर्ष
3– शांति पत्नी स्वर्गीय केशव निवासी HN–49 वार्ड नंबर 23 थाना किला मोहल्ला जिला लुधियाना पंजाब उम्र 68 वर्ष
4– कमला पत्नी स्वर्गीय रमेश निवासी गली नंबर 02 न्यू दीप विहार कॉलोनी थाना बस्ती चौक जनपद लुधियाना पंजाब उम्र– 50 वर्ष
5– आशा पत्नी चमन लाल निवासी H N – 576 कमला नेहरू कॉलोनी थाना कैंट जनपद भटिंडा पंजाब उम्र 58 वर्ष
6– गीता पत्नी राजेश निवासी HN–540/18 A गली नंबर 4 जसवंत नगर थाना बस्ती चौक लुधियाना पंजाब उम्र 45 वर्ष

बरामद संपत्ति का विवरण
1–पीली धातु के मंगलसूत्र– 05 अदद
2– पीली धातु की अंगूठी 04 अदद
3– पीली धातु की बाली –02 जोड़ी
4– पीली धातु की टॉप्स –03 जोड़ी
5– पीले धातु की नोज पिन 01 अदद
6– सफेद धातु की पाजेब 01 जोड़ी
7– सफेद धातु (गिलट) की ज्वेलरी–09.130 किलोग्राम
मूल्य लगभग 02 लाख रुपए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button