ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News रुद्रप्रयाग: यात्री की लॉक गाड़ी में फंसा हुआ था कुत्ता! पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़ निकाला बाहर.

रिपोर्टर  जितेंद्र सिंह नेगी देहरादून उत्तराखंड

सोनप्रयाग पार्किंग वालों द्वारा उप निरीक्षक वन्दना और अपर उप निरीक्षक राहुल को जानकारी दी गई कि एक कुत्ता   पार्किंग में खड़े वाहन के अन्दर है और वाहन लाॅक्ड (बन्द) था। वाहन के पूरी तरह से बन्द होने के कारण कुत्ते का दम घुट रहा था। पुलिस कार्मिकों के समय रहते वहाॅ पर पहुंचने और वाहन पर लिखे नम्बर पर वाहन स्वामी के नम्बर पर सम्पर्क कर, उसकी सहमति से वाहन का शीशा तोड़कर लॉक खोला गया और कुत्ते को बाहर निकालकर पानी पिलाया गया। वाहन स्वामी द्वारा बताया गया कि वह किसी काम से कहीं चला गया था, उसे आने में देर हो गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button