ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News एंकर इंट्रो_झालावाड जिले की उन्हेल थाना पुलिस पर पुलिस हिरासत में एक युवक से बर्बरता से मारपीट करने का मामला सामने आया है,

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

इस मामले को लेकर आज ग्रामीणों ने गंगधार के डीएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर उन्हेल के थाना अधिकारी सहित पुलिस जवानों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है । वी ओ 1_ सारे मामले में पीड़ित युवक के परिजन ने बताया कि उसके रिश्तेदार कुलदीप वर्मा के भाई पर लडकी भगाने का आरोप था, इस मामले में सीमावर्ती मध्य प्रदेश की जीरापुर पुलिस आई थी, जिसने उन्हेल पुलिस के साथ युवक से पूछताछ की थी । मामले में पूछताछ के बाद मध्य प्रदेश पुलिस तो चली गई लेकिन उन्हेंल थाना पुलिस ने पूरी रात युवक के साथ जमकर मारपीट की, इस बर्बर मारपीट में पीड़ित युवक की श्रवण शक्ति प्रभावित हुई और उसे कान से सुनाई देना भी बंद हो गया ,तो वहीं युवक के शरीर पर भी कई जगह चोटें आई हैं, सारे मामले में ग्रामीणों ने बताया कि बाद में परिजनों ने उसकी जमानत करवाई तो वहीं इस दौरान भी पुलिस ने उनके परिजनों से ₹2 हजार रुपए की वसूली की, ऐसे में अब ग्रामीणों ने झालावाड एसपी के नाम ज्ञापन देकर आरोपी थाना अधिकारी सहित पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button