पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Punjab News शिव सेना सर्वधर्म पार्टी की ओर से मनजीत कौर को ज़िला सैक्रेटरी नियुक्त किया गया

रिपोर्टर सोहन लाल सिंधु जालंधर पंजाब

आज शिव सेना सर्वधर्म पार्टी के पंजाब उप-प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में मॉडल टाऊन में मीटिंग हुई जिसमें जावेद खान ने मनजीत कौर को ज़िला सैक्रेटरी नियुक्त किया। मौके पर जावेद खान ने कहा कि शिव सेना सर्व धर्म पार्टी की मज़बूती के लिए जल्द ही नई नियुक्तियां की जायेंगी। इस अवसर पर जावेद खान उडीसा रेल हादसे में मारे गये लोगों के लिए 2 मिन्ट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने मांग की कि मोदी सरकार इस रेल हादसे में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कड़ी कारवाई करे। इस अवसर पर ज़िला महिला मंडल प्रधान संतोष कुमारी, शहरी प्रधान जग्गा पहलवान आदि मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button