IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

Maharashtra News NCB-मुंबई को मिली बड़ी कामयाबी, डोंगरी में ड्रग्स तस्करी के बड़े सिंडिकेट का किया भंडाफोड़

रिपोर्टर मोहम्मद गुलजार अली ठाणे महाराष्ट्र

मुंबई में ड्रग तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। राज्य की राजधानी मुंबई के डोंगरी इलाके में NCB-मुंबई को यह बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार 50 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया है, साथ ही सिंडिकेट के 3 प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। इसे एनसीबी-मुंबई की बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।फ़िलहाल इस मामले में जांच जारी है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ भी चल रही है।एनसीबी-मुंबई ने बताया कि डोंगरी से ड्रग्स तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। कई तलाशी अभियानों में डोंगरी से 50 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया है

साथ ही सिंडिकेट के 3 प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं 1,10,24,000 रुपये नकद बरामद किये गए हैं। 186.6 ग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किए गए। बता दें कि एनसीबी-मुंबई को लम्बे समय से इस ग्रुप का इन्तजार था। पिछले दिनों इसके बारे में एनसीबी – मुंबई बारीकी से नजर बनाए हुई थी। मौके पाकर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। बताया जा रहा है कि इस काम में महिलाएं भी शामिल हैं। फ़िलहाल इस मामले में और जांच चल रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके तार अन्य अपराधियों से भी जुड़े हो सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button