IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News अथाई में लाड़ली बहना कार्यक्रम में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हुए शामिल

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश

जिले के ग्राम अथाई में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर राजू कमल ठाकुर, चतुर्भुज यादव और सीईओ जनपद पंचायत विनोद कुमार जैन, इंजी. रंजीता ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर भारत माता के चित्र के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शासकीय प्राथमिक शाला परिसर अथाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाडली बहनें मौजूद रही। सभी ने मुख्यमंत्री जी के जबलपुर से प्रसारित हो रहे लाइव कार्यक्रम को देखा और सुना। यहां मौजूद बहने अपने लाडले भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा दिए जा रहे हैं उद्बोधन को बड़े गौर से सुना और तालियों से उनका स्वागत भी किया राशि के ट्रांसफर के समय महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button