IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशसहायता

Madhya Pradesh News जबेरा विधायक के साथ हजारों संख्या में बहनों की मौजूदगी में एक हजार रुपए पहुंचे

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश

जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी तेंदूखेड़ा नगर परिषद मे आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना कार्यक्रम में पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में उपस्थित बहनों के साथ बैठकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के उदबोधन को सुना व देखा। मुख्यमंत्री जी द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के समस्त बहनों के खाते में 1000 हस्तांरित किये गए। नगर परिषद तेंदूखेड़ा में उपस्थित बहनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी आभार व्यक्त किया।

जबेरा विधायक श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री जी के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹1000 डालने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री जी आप सभी के खाते में ₹1000 डालने का निरंतर प्रतिमाह का कार्य करेंगे। जिससे आपका जीवन सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहेगा श्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का कहना है कि अभी ₹1000 डालने का कार्य किया गया है आने वाले समय में निरंतर आपकी राशि में बढ़ोतरी की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button