ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News  हवाबाजी के लिए देसी पिस्टल रखता था आरोपी, क्राइम ब्रांच 56 ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम इकबाल है जो फरीदाबाद के गौछि गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल मुजेसर एरिया से गिरफ्तार कर लिया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और हवाबाजी के लिए देसी पिस्टल अपने साथ रखता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, अवैध हथियार, लड़ाई झगड़ा की धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button