ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News बांदीकुई ब्लाक में साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता अभियान।

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा दौसा राजस्थान

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड संघ के तत्वाधान में ब्लॉक बांदीकुई के प्रशिक्षण केंद्र आदर्श विद्या मंदिर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बांदीकुई में साइबर क्राइम से बचने के लिए सभी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी आज ब्लॉक सचिव प्रियव्रत शर्मा ने दी,शिविर प्रभारी नवनीत पाठक ने बताया कि यदि कोई अनजान नंबर से कॉल आता है या कोई ओटीपी पूछता है तो उसकी जानकारी अनजान व्यक्ति को नहीं देनी है स्काउट लीडर गोविंद पारीक एवं विशाखा सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए यदुनाथ जोशी ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की रिक्वेस्ट को एसेप्ट ना करें इस अवसर पर सीमा शर्मा गिरजेश आर्य वरुण मिश्रा सुमन शर्मा कालूराम प्रजापत, रीना शर्मा, मीना शर्मा, मोनिका,रजनी मिश्रा सीमा अवस्थी आदि उपस्थित थे इस अवसर पर ब्लॉक सचिव प्रियव्रत शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं बांदीकुई ब्लाक में सभी जगह साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए मीडिया कर्मी सुमित कुमार बैरवा को सम्मानित किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button