जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir News हंदवाड़ा में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, दूसरा घायल

रिपोर्टर उम्मेर जीलानी बडगाम जम्मू / कश्मीर

हंदवाड़ा  10 जून (भाषा) उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पहुंच रही खबरों में कहा गया है कि कछीवाड़ा में एक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे दो लोग घायल हो गए। दोनों को पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान शतगुंद पयीन हंदवाड़ा निवासी अब्दुल रशीद के पुत्र मुबशिर अहमद रेशी के रूप में हुई है. एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने आगे की जांच के लिए घटना का संज्ञान लिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button