Madhya Pradesh News एक गांव ऐसा जहां शासन की मूलभूत योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है वह गांव है

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश
गागरनिया। टोंक खुर्द टोंक खुर्द तहसील स्तर का गांव पहाड़ी पर स्थित हे जो जमीनी स्तर से 300 फीट पर बसा हुआ गांव है गागरनियां जहां ग्रामीणों को आज तक भी मूलभूत योजनाओ का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है
देवास जिले के टोंक खुर्द विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भिलखेड़ी के अंर्तगत गांव गागरनिया जिसकी जनसंख्या 450 के लगभग है। यह गांव हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है,जिसमें वर्षो पुराना भगवान श्री देवनारायण जी का मंदिर है।इसमें क्षेत्र के दूर दूर के गावों से लोग दर्शन के लिए आते हैं, तथा देव महाछट पर्व पर बड़े से मेले का आयोजन होता है जिसमे जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण भी आते हैं।

कई चुनौतियों का सामना करते हुए जन सेवा मित्रों की टीम गांव में पहुंची जिसमे मुख्य चुनौती के रुप में सड़क का अभाव देखने को मिला, जिसके पश्चात जन सेवा मित्रो की मुलाकात गांव के सरपंच और शासकीय विद्यालय के अध्यापक गंगाराम पुनाचा से हुई जो की निरंतर 24 साल से इसी गाव में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।उनके द्वारा हमे बहुत सी समस्याओं से अवगत कराया गया जिसका आकलन जन सेवा मित्रो के द्वारा किया गया। एक सामान्य जीवन जीने के लिए मूलभूत आवश्यकताएं जैसे सड़क ,पानी, आवास से सम्बन्धित योजनाओ का स्तर निम्न पाया गया तथा जो मुख्य पात्र हितग्राही अधिकतर योजनाओ से वंचित रह गए हैं। गांव की महिलाओ के द्वारा बताया गया की वह 1.5 कि.मी. दूर से पीने का पानी लाती हैं तथा जिस रास्ते से वह जाती हैं वह रास्ता भी कच्चा और पथरीला है। उनकी मुख्य मांग है की उनके गांव में नल जल योजना के अंर्तगत पानी पीने के लिए पानी की टंकी का निर्माण हों तथा घर घर तक पानी उपलब्ध कराया जाए।

ग्रामीण जन सरकार और प्रशासन दोनो से असंतुष्ट हैं उन्होंने बताया कि न तो अधिकारी उनके गांव में आते है और न ही जनप्रतिनिधि भी इस गांव में नहीं आते हैं आते है तो सिर्फ वादे करके चले जाते है भीषण गर्मी की तपती धूप में पेड़ों एवं वृक्षों की छांव में बैठकर चौपाल लगाई गई एवं भ्रमण दौरान ग्रामीणजनो के पुरुष एवं महिलाओं ने अपनी पीड़ा बताई गई उनके समक्ष एवं जन सेवा मित्रो को भी खरी खोटी सुनाई गई।उनके द्वारा अपनी असंतुष्टि प्रस्तुत करते हुए कहा गया की तुम भी जानकारी लेकर चले जाओगे हमे किसी योजना का लाभ नही दिला पाओगे।
नाराजगी का स्तर इतना बड़ा है की उनके द्वारा चुनाव का बहिष्कार करने की बात तक कह डाली। उनके द्वारा कहा गया की जन सेवा मित्र हमारे लिए उम्मीद की किरण बन कर आए हैं।जनसेवा मित्र द्वारा गांव का निरीक्षण किया गया मूलभूत योजनाओं के बारे में जनसेवा मित्र योगिता सेंगर,आरती कुशवाह, सचिन योगी,अमित पटेल , आशीष पटेल ,कुलदीप मालवीय,संजू मालवीय आदि के समक्ष ग्रामीणों ने कहां बड़ी संख्या में उपस्थित होकर।



Subscribe to my channel