IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News पत्नी से नाजायज रिश्ते के शक पर अपने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हथौड़े से पीट-पीट कर की हत्या

रिपोर्टर मोहम्मद गुलजार अली ठाणे महाराष्ट्र

मुंबई से मिल रही एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां मुंबई के कांदिवली में एक 38 वर्षीय युवक को उसी के दोस्त ने पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल उसके दोस्त ने उसे लोहे जके हथौड़े से पीट-पीट कर मार डाला है, वह भी इस शक पर कि उसके दोस्त का उसकी पत्नी के साथ नाजायज रिश्ते हैं। वहीं मृतक युवक की पहचान दिनेश प्रजापति के रूप में हुई है। वही मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि, आरोपी सुरेश कुमावत ने खुद अपनी पत्नी को दिनेश के मोबाइल से मैसज किया कि, वह आत्महत्या करने जा रहा है, जिससे उन दोनों की सच्चाई न खुले।

यही मैसज उसने दिनेश के माता-पिता को भी किया। मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमावत को अपनी पत्नी और अपने दोस्त पर शक था कि उनका नाजायज रिश्ता है। इस बात को लेकर दिनेश और सुरेश में अक्सर झगडा होता था। वहीं पुलिस के सामने सुरेश ने कुबूल किया कि उसने दिनेश कि हत्या हथौड़े से पीट-पीटकर कर दी है। इसके साथ ही उसने तुतक दिनेश की लाश को घोडबंदर के पास के जंगल में दफना दिया है। वहीं मामले में स्मिता पाटिल DCP-मुंबई पुलिस ने बताया कि, आरोपी की पत्नी से संबंध को लेकर 38 वर्षीय दिनेश प्रजापति को उसके ही दोस्त सुरेश कुमावत (26 वर्षीय) ने पीट-पीट कर मार डाला। गुमशुदगी का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वहीं पूछताछ में सुरेश का पता चला और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सुरेश ने शव को दफनाया था और पीड़ित के माता-पिता को एक वीडियो और संदेश भी भेजा था कि वह (दिनेश प्रजापति) आत्महत्या करने जा रहा है। फिलहाल पुलिस सुरेश को अरेस्ट कर मामले की जांच कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button