ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News 10 साल पुराने आधार कार्ड अपडेट करने को सरकार ने दी 3 माह की मोहलत

आधार केंद्र पर लगेंगे 50 रुपए, खुद ऑनलाइन करेंगे तो नहीं लगेगी फीस

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल   जिन नागरिकों ने पिछले 8-10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं किया है, उन्हें सरकार ने एक और मौका दिया है। अब सरकार ने आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट कराने के लिए 3 माह की और मोहलत दी है। ऐसे में जिन नागरिकों ने अभी तक अपने आधार कार्ड के डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं किए हैं वह जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड के डॉक्यूमेंट अपडेट करवा लें। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने बताया कि हरियाणा सरकार ने ज्यादातर सेवाएं व योजनाएं ऑनलाइन कर रखी हैं। इस दौरान ज्यादातर जगह पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। जिन नागरिकों ने पिछले 8-10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उपायुक्त ने बताया कि भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने आधार कार्ड में 14 जून 2023 तक मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की थी। अब इसे अगले 3 महीने तक और बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त हैं। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। वही आधार केंद्र पर 50 रुपए शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि इस सेवा के लिए आधार सेवा केंद्र पर 50 रुपये देकर लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ myAadhaar पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) और mAadhaar ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं में इसका उपयोग किया जाता है। इसके माध्यम से सरकार पारदर्शी तरीके से योजनाओं को लागू कर पा रही है। सभी नागरिकों को जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड के डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने चाहिए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button