ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने चौमू में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ली मीटिंग

जयपुर में 13 जून को होने वाली भ्रष्टाचार रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुँचने का किया आह्वान

            रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू  जयपुर में 13 जून को होने जा रही जन आक्रोश सभा के संदर्भ में आज मोरिजा रोड स्थित ख़ुशबू होटल चौमूँ में भाजपा कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी का भाजपा नगर और देहात चौमूँ के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस सरकार की नीतीयों के बारे में विस्तृत में बताया। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 13 जून को सभी कार्यकर्ताओं को आम जन सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस सरकार को उखाड़ फेकनें का संकल्प लेना है। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, माफियाओ आदि से दुखी और परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 13 जून को जयपुर में भ्रष्टाचार रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओ को अलग अलग जिम्मेदारिया सौंपी।

इस मोके पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, देहात कालाडेरा मण्डल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, बाँसा मण्डल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, महामंत्री जितेंद्र सिंह, पूर्व फल सब्ज़ी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दूसाद, नानूराम सेनी, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, बन्नालाल जाटावाली, पार्षद गजेंद्र यादव, मुकेश सिद्ध, संदीप शर्मा, राहुल, बाबूलाल, सरपंच बाबूलाल गुर्जर, रमेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सरपंच, पूर्व सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद, नगर पालिका पूर्व और वर्तमान पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button