ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News नांगल शेरपुर में प्रशासन ने गैर मुमकिन नहर से 10 साल पुराना अतिक्रमण हटवाया

रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा करौली राजस्थान

धर्मवीर मीणा नांगल शेरपुर बालघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर में गैर मुमकिन नहर की भूमि से प्रशासन ने 10 साल पुराने अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की है। शुक्रवार को पुलिस जाति की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाकर गैर मुमकिन नहर को अतिक्रमण मुक्त कराया है। जानकारी के मुताबिक नांगल शेरपुर में गैर मुमकिन नहर की खसरा नंबर 1092/2789 कि सरकारी भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर खेतों में मिला लिया था जिस के संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार जिला प्रशासन एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिला कलेक्टर अंकित कुमार के आदेश की पालना में एसडीएम गौरव कुमार मित्तल ने तहसीलदार पृथ्वीराज मीना को गैर मुमकिन नहर की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। विरोध की आशंका को मद्देनजर रखते हुए बालघाट थानाधिकारी अबजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान टोडाभीम नायब तहसीलदार दिनेश चंद, बालघाट एसएचओ अबजीत कुमार, हल्का पटवारी रजुआ राम सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button