Maharashtra New NCP चीफ शरद पवार को मिली जान से मारने की ‘धमकी’, सुप्रिया सुले ने की पुष्टि,

रिपोर्टर मोहम्मद गुलजार अली ठाणे महाराष्ट्र
मुंबई. जहां एक तरफ आज NCP ने मुंबई में ‘जेल भरो आंदोलन’ करने का बड़ा ऐलान किया है। वहीं इन सबके बीच अब NCP चीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी मिली है। वहीं इस बात कि पुष्टि खुद शरद पवार की बेटी और NCP नेता सुप्रिया सुले ने की है। मिली जानकारी के अनुसार NCP प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सौरभ पिंपलकर नाम के शख्स के एक ट्विंटर हैंडल से दी गई है। वहीं इस ट्वीट में आपत्तिजनक बातें लिख कर कहा गया है कि, शरद पवार का अंजाम भी दाभोलकर वाला होगा। शरद पवार की सुपुत्री और NCP सांसद सुप्रिया सुले ने इसकी शिकायत दर्ज करवाने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में पहुंची। सुप्रिया सुले ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मीडिया से संवाद करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है दरअसल आज सुप्रिया सुले ने बताया कि, “मुझे पवार साहब के लिए व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला। उन्हें एक वेबसाइट के माध्यम से धमकी दी गई है। इसलिए, मैं पुलिस के पास न्याय की आस में आई हु। मैं महाराष्ट्र ‘महाराष्ट्र के गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से आग्रह करती हूं कि, इस तरह की घृणित हरकतें और निचले स्तर की राजनीति बंद होनी।चाहिए। सुप्रिया सुले ने यह भी कहा कि, “ऐसे में अगर शरद पवार को कुछ भी हुआ तो जिम्मेदार देश और राज्य के गृहमंत्री होंगे। दरअसल यह सारी जिम्मेदारी सरकार इंटेलिजेंस मैकेनिज्म की है। महाराष्ट्र में जो हालात हैं वो साफ-साफ इंटेलिजेंस फेलियर को दर्शाता है महाराष्ट्र में डर का माहौल है। यहां क्राइम बढ़ रहा है। ऐसे में मैं। गृहमंत्री अमित शाह से विनती करती हूं कि वे राज्य में जो हो रहा है उस पर ध्यान दें। जानकारी दें कि, BJP नेता निलेश राणे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चीफ शरद पवार को औरंगजेब का अवतार कहा था। वहीं इस बाबत NCP ने इसके विरोध में आज मुंबई में जेल भरो आंदोलन करने का बड़ा ऐलान किया है। राणे ने 7 जून को ट्विटर पर लिखा था- कभी-कभी लगता है कि शरद पवार औरंगजेब के अवतार हैं। जब चुनाव नजदीक आते हैं तो पवार साहब को मुस्लिम समुदाय की अचानक चिंता हो जाती है।


Subscribe to my channel