ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा
Haryana News हरियाणा सरकार के निर्देश अनुसार जिला महेंद्रगढ़ पानी की डिमांड व सप्लाई के अंतर को कम करने के लिए जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ रहा है।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण
नारनौल 9 जून हरियाणा सरकार के निर्देश अनुसार जिला महेंद्रगढ़ पानी की डिमांड व सप्लाई के अंतर को कम करने के लिए जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन तीन मूल सिद्धांत रिड्यूस, रीयूज और रीसाईकिल की रणनीति पर चलते हुए जल संरक्षण को नई दिशा दे रहा है। यह जानकारी उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज चंडीगढ़ से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा द्विवर्षीय एकीकृत जल संसाधन कार्य योजना 2023-25 के अनावरण के बाद दी। अमृत जल क्रांति के अंतर्गत इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जिसमें संबंधित अधिकारी जुड़े रहे।
Subscribe to my channel