IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News भारतीय ज्ञान परंपरा का वाहक है योग- प्रो. टंकेश्वर कुमार

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

 नारनौल  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून 2023 की तैयारियां जारी हैं। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के योग विभाग व योग, ट्रैकिंग एवं एडवेंचर क्लब के संयुक्त तत्वाधान में योग के प्रति आमजन का जागरूक करने के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। कुलपति ने योग के प्रचार और प्रसार के लिए योग विभाग की सराहना की और कहा कि योग से जुड़कर व्यक्ति भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित होता है। जिससे उसका आत्मबोध बढ़ता है और यह आत्मबोध ही राष्ट्र बोध कराता है, जो व्यक्ति के संपूर्ण नागरिक बनने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। योग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम सांगवान ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों सहित आमजन के लिए सामान्य योग प्रशिक्षण, योग के विद्यार्थियों और शोधार्थियों द्वारा दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिला महेंद्रगढ़ के गाँव जांजडियावास की व्यायामशाला में योग विभाग के शोधार्थी प्रदीप कुमार सामान्य योग प्रशिक !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button