उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

नैनीताल उत्तराखंड Patwari Paper Leak: अजय भट्ट बोले- फल होते तो चख लेते, इंसान की नीयत को कैसे चेक करें

रिपोर्टर कपिल सक्सैना जिला नैनीताल उत्तराखंड

पटवारी भर्ती पेपर लीक का जिन्न सरकार का पीछा नहीं छोड़ रहा है. मामले पर जहां विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है, वहीं पार्टी के नेता सरकार का बचाव करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. हल्द्वानी: उत्तराखंड में UKSSS पेपर लीक के बाद UKPSC द्वारा कराए गए पटवारी भर्ती पेपर लीक का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रदेश में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद सरकार पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. विपक्ष जहां पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है तो वहीं बीजेपी पूरे मामले में बचाव में जुटी हुई है. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने पेपर लीक मामले में विपक्ष द्वारा सरकार के ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना है. विपक्ष अपने कार्यकाल के दौरान गड़बड़ियों को नहीं बता, केवल दूसरे की कमियां ढूंढने में लगा हुआ है. जबकि भाजपा सरकार की वजह से ही यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है. अजय भट्ट ने कहा कि सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी. साथ ही युवाओं के साथ धोखा करने वाले सभी जेल के अंदर जाएंगे. लगातार एक के बाद एक भर्तियों में हुई धांधली के सवाल पर अजय भट्ट ने कहा कि पहाड़ में एक कहावत है कि फल जो होता तो चख लेते, फल को तो चख कर बता सकते हैं कि वह कैसा है, लेकिन इंसान की नीयत को कैसे चेक किया जा सकता है. अब किसी की नीयत खराब हो गई और वह बेईमान हो गया तो उसे कैसे रोका जा सकता है. लेकिन सरकार किसी भी कीमत पर युवाओं के साथ धोखा करने वालों को नहीं छोड़ेगी. यह सरकार ने स्पष्ट किया है. वहीं UKSSSC भर्ती घोटाले में पकड़े गए कई आरोपियों के रिहा होने के सवाल पर अजय भट्ट ने कहा कि उनके खिलाफ कोई कठोर सबूत नहीं होंगे, जिसके चलते वह लोग रिहा हुए होंगे. लेकिन जिनके खिलाफ सबूत हैं उनके खिलाफ सरकार ने कठोर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियां ना हों इसके लिए सरकार कठोर कानून भी लेकर आ रही है. जो छात्र ईमानदारी और अपने मेहनत की बदौलत परीक्षाएं दे रहे हैं, उनके साथ सरकार खड़ी है. किसी भी कीमत पर नकल माफियाओं को हावी नहीं होने दिया जाएगा.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button