ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बांदीकुई में समाज सेवा शिविर का आयोजन

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा दौसा राजस्थान

 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बांदीकुई में समाज सेवा शिविर का आयोजन  8 जून 2023 से 22 जून 2023 तक किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत प्रधानाचार्य श्रीमती सविता मीना और शिविर प्रभारी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बालको में मानव और प्राणी मात्र के प्रति सेवा भाव जागृत करने के लिए प्रेरित किया और बताया की प्राणी मात्र की सेवा ही ईश्वर सेवा है आदमी इस सेवा के माध्यम से पुण्य अर्जित कर अपना ईह लोक और परलोक भी सुधार सकता है । इस अवसर पर बालिकाओं ने श्री देवेन्द्र शर्मा उप प्राचार्य के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर आकर रेल यात्रियों को श्री राधेकृष्ण नवयुवक मण्डल के सानिध्य में संचालित जल सेवा में जल पिलाकर सेवा का पान किया । जल सेवा कर बालिकाओं को आत्मिक सुख और शांति प्राप्त हुई ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button