ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News विमोचन गणेश मंदिर के पुजारी बालकृष्ण शर्मा से करवा कर प्रथम निमंत्रण गणेश जी को भेंट किया

            रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू  सनसिटी NH 52 बड पीपली स्थित सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर नरेंद्र सेवानी ने आज सनातन संस्कृति के अनुसार प्राचीन गढ़ चौमू स्थित प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सेवानी मेगा इवेंट के पोस्टर का विमोचन गणेश मंदिर के पुजारी बालकृष्ण शर्मा से करवा कर प्रथम निमंत्रण गणेश जी को भेंट किया सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एवं दिशा क्लासेस के डायरेक्टर नरेंद्र सेवानी ने बताया कि कंपनी की ओर से एक मेगा इवेंट प्रोग्राम का आयोजन 11 जून से 12 जून तक किया जा रहा है कंपनी अपने सेवा को विस्तार देते हुए 24 घंटे कंपनी द्वारा सेवा दी जाएगी जिसकी विधिवत उद्घाटन ब्रह्मा कुमारी द्वारा किया जाएगा जिसमे सुबह मेडिटेशन अमृतवेला योगा क्लासेस रहेगी बीपी व शुगर की जांच फ्री रहेगी विभीन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी इसने किया जा रहा है बच्चों के टैलेंट संबंधित प्रोग्राम भी मेगा इवेंट में सम्मिलित किए गए हैं जिसमें सिंगिंग डांसिंग व अन्य गतिविधियों के बच्चे भाग लेंगे जिसके विनर को दिशा क्लासेस की ओर से गिफ्ट हैंपर दिया जाएगा सुबह प्रेप और प्लेग्रुप का कार्यक्रम रहेगा कंपनी ने 24 घंटे लाइब्रेरी सुविधा भी छात्र छात्राओं को मुहैया करवा रही है जिसमें छात्रों और छात्राओं के रहने की सुविधा के साथ खाने पीने की सुविधा भी कंपनी की ओर से कम शुल्क में दी जाएगी ऑनलाइन व्यापार की वजह से छोटे दुकानदारों को जो हानि हो रही है उसका विरोध करते हुए व्यापारियों के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है

जिसके लिए समस्त व्यापारियों को आमंत्रण पत्र दिया गया है व्यापारियों की आवाज बुलंद की जाएगी और ऑनलाइन व्यापार का विरोध दर्ज करवाया जाएगा रात्रि में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें राजस्थानी कल्चर के साथ भारतीय सभ्यता से संबंधित प्रोग्राम होगा इसी कड़ी में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है जो संपूर्ण रात्रि जारी रहेगा उसका विसर्जन सुबह 4:15 बजे मंगल आरती के साथ किया जाएगा उन्होंने आमजन से अपील की है कि वह सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा किए जा रहे मेगा इवेंट में ज्यादा से ज्यादा अपने परिवार सहित पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं इस मौके पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि व चोमू से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के सदस्य व पूर्व चौमू फूटवेयर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष गोयल भी उपस्थित रहे इस अवसर पर गोयल ने सेवानी ग्रुप को अपनी शुभकामनाएं दीं कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा वेटनरी डॉक्टर मेडिकल शॉप एफएमसीजी उत्पाद के दुकानदारों को आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button