Madhya Pradesh News वन विभाग के अमले के साथ शासकीय कार्य मे बाधा डालकर मारपीट करने वाले तीन आरोपीगणो को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश
फरियादी अर्पित चौरसिया उम्र 31 साल निवासी बङाबाजार पन्ना हाल बीटगार्ड पाठा के द्वारा रिपोर्ट की गयी कि हम लोग बीट सरकोहा मे कुछ लोगो द्वारा हीरा की अवैध खदान खोदने की सूचना पर पहुचे थे। तो आरोपीगणो द्वारा अवैध रूप से जंगल मे हीरा खदान लगाये जाने से फरियादी द्वारा अपने सहयोगी के साथ मना करने पर फरियादी को माँ बहिन की गालिया देकर कुल्हाङी से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर से अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया था। मामले की श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह एवं एसडीओपी श्री बरीवा के मार्गदर्शन मे थाना स्तर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सोनी के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया जाकर घटना दिनांक से लगातार आरोपीगणो की तलाश पतारशी की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपीगणो को दस्तयाब किया गया जिन्होने घटना का घटित करना स्वीकार किया एवं उनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त अलाजर्व जप्त किया जाकर आरोपीगणो के पूर्व अपराधिक प्रकरण होने एवं आरोपीगण अपराधिक प्रवृत्ति के होने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अरूण कुमार सोनी, सउनि रामकृष्ण पाण्डेय, प्र.आर. 281 रामलखन राजपूत, 387 लक्ष्मीनारायण यादव, प्र.आर. चालक मुन्नालाल, आर. 631 बेटलाल पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Subscribe to my channel