IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News   अनूपपुर जिले मे लामा टोला गांव के पैदाइशी मूलनिवासी पसान हल्का मे पदस्थ पटवारी शैलेंद्र द्विवेदी किसानों का कर रहे हैं

आर्थिक शोषण ! लोकल होने का दिखाते हैं रौब ! इनके द्वारा पैसे लेकर भी नहीं किए जाते हैं न्याय पूर्वक सही वक्त पर राजस्व कार्य ! किसानों ने इस बात की उच्चाधिकारियों से की शिकायत !

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर  के पसान हल्का में पदस्थ पटवारी शैलेंद्र द्विवेदी इस जिले के पैदाइशी मूल निवासी हैं ! इनके द्वारा लोकल पटवारी अधिकारी होने का भरपूर लाभ लिया जा रहा है ! इनके द्वारा कुछ नेताओं से निरंतर संपर्क बना कर शिकायत होने पर इनसे मदद लेकर मनमानी तौर पर किसानों के राजस्व कार्य कर देने अन्याय शोषण करने लोकल होने का रौब दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं ! .जिस दिन से इस हल्का पर पदस्थ हुए हैं उसी दिन से किसानों का लगातार शोषण करते हुए किसान हित के राजस्व के न्याय पूर्वक सही काम नहीं किए जा रहे हैं ! इनके द्वारा किसान के महत्वपूर्ण राजस्व के कार्यों को करने में अति विलंब किया जाता है जिससे किसान बहुत परेशान हो जाए व पैसा देकर काम कराए ! किसान काम कराने के लिए जब जब इनसे बोलता है तब इनका झूठा आश्वासन देकर कॉम हो जाएगा यह कहां जाता है परंतु राजस्व कार्यों को रो क कर रखा जाता है ! अति विलंब होने से लगातार परेशान किसान इनके पीछे काम कराने के लिए दौड़ता रहता है तब इनके द्वारा पैसों की मांग की जाती है !

किसान से पैसे लेने वक्त तक इनके द्वारा तत्काल काम करने का झूठा आश्वासन देकर राजस्व कार्यों को किसान हित में न्याय संगत पूर्वक सही वक्त पर नहीं किया जाता है ! किसान से पैसा लेने के बाद उसके विपक्ष के किसान से भी पैसा लेकर राजस्व कार्यों को या तो नहीं किया जाता है या फिर विपक्ष किसान से मोटी रकम लेकर जमीन को विवादित कराया जाता है ! शैलेंद्र द्विवेदी हमेशा किसान से कितना ज्यादा मोटी रकम प्राप्त हो जाए व किसान कितना ज्यादा परेशान हो जिससे अधिक पैसा मिले इस पर ही अपना ध्यान रखते हैं ! किसान हित में न्याय संगत काम हो ना हो इसकी कोई परवाह यॆ नहीं करते हैं ! पटवारी के द्वारा उच्चाधिकारियों व सक्षम न्यायालयों के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है ! इस पटवारी के कार्यशैली से बहुत ज्यादा परेशान होने पर हल्का पसान के निवासी पीड़ित किसानों ने जिला के उच्चाधिकारियों को किए हैं इन बातों का शिकायत ! पटवारी शैलेंद्र द्विवेदी के पहले एक ईमानदार गरीबों किसानों सभी के कार्यों को सही समय व किसी प्रकार का भी किसान समस्या का त्वरित निराकरण करने वाले चेतन अहिरवार पटवारी पदस्थ थे ! इस पटवारी का कार्यशैली इतना अच्छा था की इनके द्वारा किए गए कार्यों का अभी भी यहां के निवासी किसान इनका नाम ले रहे हैं ! किसानों द्वारा जिला के उच्चाधिकारियों से यह मांग की गई है कि वर्तमान पदस्थ शैलेंद्र द्विवेदी पटवारी हल्का पसान के जगह पर एक अच्छा पटवारी चेतन अहिरवार जी को फिर से पसान हल्का में पदभार देकर किसानों गरीबों के न्याय संगत राजस्व के कार्यों को सुचारू रूप से कराया जाए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button