ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत देवपुर द्वितीय में जनपद पंचायत सदस्य पति के द्वारा कराया गया बोर

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश
जनपद पंचायत बड़ामलहरा के बंधा वार्ड से जनपद पंचायत सदस्य रूपा शर्मा पति धीरेंद्र शर्मा डोंगरपुरा के पास ग्राम पंचायत देवपुर द्वितीय के लोगो ने पानी की समस्या को लेकर अवगत कराया की ग्राम में पानी की समस्या है और महिलाओ को पानी के लिए समस्या का सामना करना पढ़ रहा है और गर्मी का समय है जिसमें महिलाओं को बड़ी दूर – दूर उसे पानी लाने के लिए जाना पड़ता है जिससे पीने के पानी तक की समस्या का सामना करना पढ़ रहा हे ग्रामवासियों की समस्या को सुन कर समाजसेवी धीरेंद्र शर्मा के द्वारा देवी मंदिर के पास बोर कराया गया जिसमे पानी भी अच्छा निकला पूरे गांव में खुशी का माहौल है जिसको लेकर शर्मा ने कहा कि मुझे खुशी है कि भगवान की कृपा से बोर में अच्छा पानी निकला अब माताओं बहनों को पानी की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा !

Subscribe to my channel