IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News संघर्ष समिति की 11 जून को गुरु रविदास मंदिर में होगी आम बैठक

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  09 जून सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति की आम बैठक 11 जून रविवार को प्रातः 11 बजे गुरु रविदास मंदिर, नारनौल में बुलाने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए समिति के महासचिव बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गत कार्रवाई का पुष्टिकरण करने उपरांत बैठक में वर्ष 2022-23 के वार्षिक लेखा जोखा और नये मेंबरों का विचार विमर्श उपरांत अनुमोदन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष की अनुमति से भिन्न-भिन्न अत्याचार सम्बंधी केसों और जनकल्याणकारी कार्यों पर आमजन के सुझाव लेकर आगामी निर्णय लिया जाएगा। महासचिव गोठवाल द्वारा बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने के लिए आमजन से अपील की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button