IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़सहायताहरियाणा

Haryana News हेल्प ग्रुप के संस्थापक मनीष गोगिया ने बताया की विपिन चौधरी और उनका पूरा परिवार समय-समय पर अनेकों नेक कार्य करते रहते है।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  की अग्रणी संस्था नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के सम्मानित सदस्य भाई एडवोकेट विपिन चौधरी ने आज अपनी बिटिया जयश्री चौधरी का तीसरा जन्मदिन जरूरत मंद एवम झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगो के साथ मनाया।
विपिन चौधरी ने आज अपनी बेटी के जन्मदिन पर केले, बिस्कुट और फ्रूटी का प्रसाद बांट कर मनाया। नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के संस्थापक मनीष गोगिया ने बताया की विपिन चौधरी और उनका पूरा परिवार समय-समय पर अनेकों नेक कार्य करते रहते है। जब भी विपिन चौधरी को पता चलता हैं की किसी जरूरत मंद परिवार को किसी प्रकार की आवश्यकता है वो तुरंत प्रभाव से बिना किसी स्वार्थ के उनकी सहायता करने पहुंच जाते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button