IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, एवं एसडीएम मानपुर ने ग्राम सभा में शामिल होकर महिलाओं से की चर्चा

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में आज 8 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को योजना की जानकारी देने, अंतिम सूची का वाचन करनें, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना का गठन करने एवं उनके दायित्वों की जानकारी देने के उद्देष्य से ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने खिचकिड़ी, कुसमहाखुर्द में आयोजित विशेष ग्राम सभा में पहुंचकर महिलाओ से रूबरू चर्चा की। अपर कलेक्टर उमरिया के सी बोपचे ने महरोई में आयोजित विशेष ग्राम सभा मे शामिल होकर महिलाओं से चर्चा की । इस दौरान बताया गया कि 640 पात्र महिलाओं में से 620 महिलाओं की डीबीटी हो गई है। इसी तरह मानपुर एसडीएम द्वारा क्षेत्र के ग्रामों में आयोजित विशेष ग्राम सभा का अवलोकन किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button