Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोई भी नहीं होगा बेघर ,नगर पंचायत के निवासियों को मिलेंगे आवासीय पट्ट

ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश
शिवपुरी : बड़ी खबर शिवपुरी जिले की नगर परिषद बैराड़ से है यह खबर बैराड बासियों के लिए अब तक की सबसे अच्छी और दूसरी खबर है। अतिक्रमण का दंश झेल रहे नगर परिषद बैराड बासियों को अब कोई बेघर नहीं कर सकता। नगर परिषद बैराड़ वासियों के प्रयास से आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैराड बासियों को आश्वस्थ किया है कि उन्हें बेघर नहीं किया जाएगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार किसी को भी बेघर नहीं करेगी। राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे निवासी जिनके पास स्वयं के रहने का घर नहीं है उन्हें आवासीय पट्टे उपलब्ध कराने का अभियान चला रही है। इसी क्रम में बैराड़ नगर निवासियों को भी आवासीय भूमि के पट्टे उपलब्ध कराये जाएंगे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत बैराड़ के निवासियों से चर्चा के दौरान यह बात कहीं। बैराड़वासियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा में बैराड़ की चरनोई भूमि जिस पर अजा, अजजा और पिछड़ा वर्ग के परिवार 20-25 वर्षों से रह रहे है, को आबादी भूमि घोषित करने का आग्रह किया।
इसी क्रम में आज अनुविभागीय अधिकारी पोहरी शिवदयाल धाकड़ एवं ज्योति लक्षकार तहसीलदार बैराड़ द्वारा 2 सैकड़ा से अधिक बैराड़ वासियों के बीच पहुंचकर लोगों से चर्चा की गई व निरीक्षण किया और मकानों के बारे में उनके दस्तावेजों का अवलोकन राशन कार्ड,बिजली बिल, नोटरी आदि जमा करने को निर्देशित किया गया !

Subscribe to my channel