अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  भाई और पति की मार के डर से भागती रही नवविवाहित युवती

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश

भेरुंदा  नगर क्षेत्र के ग्राम लाडकुई चौकी की कार्यशैली सवालों के घेरे में नजर आ रही है और चौक चौराहे पर चर्चा का विषय बनी हुई है मामला लाडकुई चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम आमा कदीम का बताया जा रहा है जहां की निवासी युवती द्वारा आज लाडकुई बस स्टैंड पर दुकानों में अपने आपको छुपाते नजर आई उसने पूछने पर बताया कि भाई और मेरे ससुराल वालो के द्वारा मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है बही युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान नजर आए पूछने पर बताया कि मैं पढ़ना चाहती हूं नौकरी करना चाहती हूं लेकिन मेरे पति द्वारा मेरे साथ ससुराल में मारपीट की जाती है

साथ ही परिजनों को इस बात से अवगत कराया तो भाई द्वारा भी मारपीट की गई बही युवती ने कहा कि लाडकुई चौकी में शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई वही युवती का कहना है कि मैं पढ़ना चाहती हूं लेकिन मेरे परिजनों द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा है इस पूरे मामले पर पुलिस द्वारा मेरी शिकायत नहीं सुनी जा रही है महिला की शिकायत के बाद पुलिस द्वारा संज्ञान में लिया गया जिसके बाद चार आरोपी विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button