Rajasthan News आदिवासी मीणा महापंचायत का पोस्टर हुआ लॉन्च विद्याधरनगर स्टेडियम में 2 जुलाई को होगी आदिवासी मीणा महापंचायत
महापंचायत में आदिवासी मीणा कल्याण बोर्ड गठन की रखेंगे मांग

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान
अन्य समाज की तरह राजस्थान प्रदेश की 14 प्रतिशत जनसंख्या बहुल आदिवासी मीणा समाज की सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर राज्य सरकार से मनवाने के लिये 2 जुलाई को विद्याधर नगर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय आदिवासी मीणा महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पिंकसिटी प्रेस क्लब में गुरुवार को महापंचायत का पोस्टर लॉन्च किया गया। महापंचायत के प्रदेश संयोजक आयकर विभाग से प्रधान आयकर आयुक्त के पद से सेवानिवृत एलआर मीणा ने बताया कि महापंचायत की संपूर्ण व्यवस्था के लिए 11 समितियों का गठन कर कार्य वितरित किया गया। इस अवसर पर बाबूलाल कावट, मंजू जेफ, ममता मीणा, रामस्वरूप मीणा, पंकज मीणा, गिर्राज मीणा, सुरेश मीणा किशोरपुरा, विकास मीणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर महापंचायत का शंखनाद किया। प्रदेश संयोजक एलआर मीणा ने बताया कि आज से ही महापंचायत के सफल आयोजन हेतु सभी जिलों, संभागों, ब्लाकों में यातायात और खाने की व्यवस्था की सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारिया दी गई। महापंचायत के दौरान आदिवासी मीणा समाज के 14 सूत्रीय मांगपत्र के सभी बिन्दुओं जिनमें मुख्य रूप से मीणा मीना विवाद का स्थाई समाधान करवाना, जनसंख्या के अनुसार जन जाति का 12 प्रतिशत से 14 प्रतिशत आरक्षण लाभ दिलवाना, आदिवासी मीणा कल्याण बोर्ड का गठन करवाना और मीणा आदिवासी सामुदायिक भवन हेतु जयपुर में 5000 वर्गमीटर भूमि 1 रू० टोकन राशि पर आवंटित करने सहित 14 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन महापंचायत में पारित करवाकर माननीय मुख्यमंत्री को दिया जायेगा।
Subscribe to my channel