ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News  अज्ञात कारणों से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

क्षेत्र के सर्मिन्दपुरा गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों के चलते युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। व आसपास लोगों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी हुई है। सूचना पर तत्काल प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की गई। प्रथम दृष्टा हत्या करने का अंदेशा लग रहा है। चेहरे पर चोट के निशान है। मृतक सर्मिन्दपुरा निवासी 32 वर्षीय योगेश पुत्र सुभाष शर्मा के रूप में पहचान हुई। जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का मिस्त्री था। मृतक के दो बेटी है। ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार मृतक शराब का सेवन करता था। खबर लिखे जाने तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button