Madhya Pradesh News औढेरा बाध में नहाने गये बालक की डूबने से हुई मौत पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
अनूपपुर 8 जून 2023 कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम औढेरा मे स्थित औढेरा बांध में नहाने गए एक बालक गुरुवार की दोपहर बाध में डूबने से मौत हो गई घटना की सूचना ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिसकी जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल की जांच मे जांच में जुटी हुई है घटनास्थल प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम किरर निवासी राजेंद्र यादव का 9 वर्षीय पुत्र दीपू उर्फ दीपनारायण यादव जो परिवार के अन्य सदस्यों के साथऔढेरा गांव के स्थित औढेरा बांध में गुरुवार को दोपहर नहाने गए रहे नहाने के दौरान पानी में डूबने से बालक की हुई मौत ज्ञातव्य है कि किरार निवासी राजेंद्र यादव पिता रामेश्वर यादव जो बुधवार की घर की बाड़ी में काम कर रहे थे तभी अचानक पैर में एक जहरीले सांप काटने से गंभीर होने पर पत्नी और मां के साथ जिला चिकित्सालय उपचार के लिए गए जिला चिकित्सालय अनूपपुर आकर भर्ती होकर उपचार करा रहे थे वहीं पत्नी द्वारा अपने 9 वर्षीय पुत्र दीपू उर्फ दीप नारायण यादव 6 वर्षीय पुत्री बैशवनी यादव को अपने रिश्तेदार देव शरण यादव जो औढेरा कठेवा टोला मे रहते हैं के पास देखरेख के लिए छोड़कर आई रही जो गुरुवार की दीपू अपने रिश्तेदार देवन यादव के छोटे छोटे पुत्री नन्नू एवं बुलचू यादव के साथ औढेरा बांध में नहाने गए रहे नहाने के दौरान अचानक दीपू गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूब गया कुछ देर बाद नहीं निकलने पर बांध के पास से गुजर रहे संतु यादव के बच्चियों द्वारा बताए जाने पर संतु यादव द्वारा बांध के पानी में घुसकर खोजबीन जिस पर दीपू को बांध के पानी से निकालकर देखा तो दीपू की मौत हो चुकी है घटना की जानकारी मिलने पर औढेरा गांव में चल रही ग्राम सभा बीच से सरपंच जयपाल सिंह सहित काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृत बालक की घटना की सूचना दी गई जिस पर पिता राजेंद्र यादव जो जिला चिकित्सालय अनूपपुर में सर्पदश से पीड़ित होने पर भर्ती रहे पत्नी एवं अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना अनूपपुर के सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ की !

Subscribe to my channel