IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News अलग धर्म के बच्चों को पढ़ाई जा रही कुरान की आयतें

  रिपोर्टर उषा रजक ग्वालियर मध्य प्रदेश 

मध्यप्रदेश दमोह के स्कूल से एक बडा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया । टीचर्स का कराया गया धर्म परिवर्तन  : मध्य प्रदेश के दमोह में हिंदू छात्राओं को बुरखा पहनने के लिए मजबूर कर रहे एक निजी स्कूल की मान्यता को रद्द कर दिया गया इसके बाद ही एक बात का भी खुलासा हुआ कि स्कूल की प्रिंसिपल और दो टीचर्स का धर्म परिवर्तन भी करवाया गया . बाल कल्याण आयोग की टीम ने खुलासा करते हुए अपनी जांच में यह बात बताई । गंगा जमुना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जो मध्य प्रदेश के दमोह मे स्थित है जो पहले भी हिजाब मामले को लेकर सुर्खियों में आया था. अब स्कूल मे प्रिंसिपल और दो टीचर्स के धर्म परिवर्तन की बात भी सामने आई है. बाल कल्याण आयोग की टीम ने स्कूल पहुंचकर लडकियो को हिजाब पहनाने के मामले के साथ- साथ मामले के और भी पहलूओ पर जांच की थी. इसके बाद ही ये बात सामने आई कि इसी स्कूल में धर्म परिवर्तन भी कराया गया. बाल कल्याण समिति दमोह के सदस्य दीपक तिवारी ने बताया कि जब टीम ने जांच म की तो स्कूल की महिला प्रिंसिपल के साथ, ही अन्य दो टीचर्स के नाम में भी बदलाव पाया , उनके पुराने नाम हिंदू होने की सच्चाई बयां करते हैं, लेकिन अब उनके नाम मुस्लिम धर्म के अनुसार हैं. बाल कल्याण आयोग अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या स्कूल में नौकरी देने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया.

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button