ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News महस्वा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नादरी को हराकर कमालपुरा ने जीता ओमहारी गुरुजी ने वितरित किये पुरस्कार-

रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा करौली राजस्थान

ग्राम पंचायत महस्वा में विगत दिनों से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कमालपुरा एवं नादरी के बीच खेला गया जिसमे ट्रोस कमालपुरा ने जीतकर पहले बेटिंग करने का फैसला किया। प्रतियोगिता में कमालपुरा ने पहले खेलते हुए 16 ओवर पर 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए वहीं नादरी टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 13 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।दर्शकों ने बताया कि काफी उतार-चढ़ाव के बीच फाइल मैच का आखिरी मुकाबला बड़ा ही रोमांचक रहा। वही नादरी की टीम ने रन आउट हुए 4 खिलाड़ीयो को अपना हार का कारण बताया। आयोजन कमेटी के द्वारा महस्वा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच की अध्यक्षता कर रहे ओमहरी गुरु जी के द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान की गई। जिसमें कमालपुरा विजेता टीम को ₹31000 व उपविजेता रही नादरी टीम को ₹21000 व शील्ड प्रदान की गई। प्रतियोगिता का मैन ऑफ द सीरीज का खिताब विक्की कमालपुरा के नाम रही यहां सम्मानित किया गया।इससे पूर्व महस्वा प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रहे ओमहरी गुरुजी का क्रिकेट कमेटी एवं रामसिंह पटेल के नेतृत्व में माला साफा पहनाकर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। वहीं अपने उद्बोधन में ओमहरी गुरुजी ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए कहा की दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने यहां बेहतर प्रदर्शन कर तेज धूप व हवाओ के बीच में भी दर्शकों को बांधे रखा,यह अच्छे प्रदर्शन का कमाल है। गुरुजी ने कहा कि सरकार के द्वारा भी राजीव गांधी शहरी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम उठाया है जिससे ग्रामीण परिवेश में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखरने के लिए एक मंच मिलेगा तथा अपना क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगी ओमहरी गुरुजी के द्वारा प्रतियोगिता आयोजन कमेटी को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिया ।इस दौरान सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण दर्शको ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच का लुफ्त उठाया।

 

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button