ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News  प्रशासन शहरों के संग अभियान में मिली शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू  राजस्थान सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान में मिल रही शिकायतों पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे जानकारी के अनुसार नगर पालिका चोमू में वार्ड नंबर 11 के महंगाई राहत शिविर ए वम प्रशासन शहरों की ओर अभियान मे दिनांक 26 अप्रेल 2023 एक शिकायत ऋषि कुमार विजयवर्गीय पुत्र श्री राधेश्याम द्वारा की गई थी शिकायत जलदाय विभाग की थी जिस पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिविर प्रभारी ने उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे परंतु आज दिवस था

जलदाय विभाग के अधिकारियों ने शिकायत का मौका तक देखना मुनासिब नहीं समझा राहत तो बाद की बात है ऋषि कुमार विजयवर्गीय ने बताया कि पिछले पांच सात वर्षों से कई बार शिकायत वार्ड पार्षद से लेकर अधिकारियों और विधायक तक की गई हमारी गली में एक जेड आकार की पाइप लाइन की वजह से पानी की सप्लाई पूर्णतया नहीं होती एक बूंद भी घरों में पानी नहीं आता जबकि हम जलदाय विभाग द्वारा जारी समय-समय पर बिलों का भुगतान भी कर रहे हैं परंतु एक बूंद पानी के लिए तरस रहे है निजी टैंकरों द्वारा हम हमारे पानी की आपूर्ति कर रहे हैं जिससे हमें आर्थिक नुकसान हो रहा है शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि अगर विभाग द्वारा पानी की व्यवस्था नहीं की जाती है तो उनके कनेक्शन काट दिए जाए जिससे उनको कम से कम जलदाय विभाग के बिलों से तो राहत मिल जाए जलदाय विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद गली की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है अब देखना यह है कि जलदाय विभाग कब तक वार्ड नंबर 11 के वासियों को गर्मी मे पानी के लिए तरसाता है या फिर आम जन को राहत देते हुए पाइप लाईन सही करवाता है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button