IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News खेड़ा खजुरिया मेन रोड की पुलिया में ठेकेदार की लापरवाही का परिणाम भुगत रही आम जनता।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

 खेड़ा खजुरिया गांव में जगोटी की ओर से आने वाला मेन रोड की पुलिया का काम यहां का ठेकेदार बड़ी लापरवाही के साथ कर रहा है। गांव के लोग बता रहे हैं कि इस काम को चलते चलते लगभग 20 रोज से अधिक हो गए हैं। अभी तो इस पुलिया को सिर्फ खुदाई ही हुई हैं। इस पुलिया को पूरी करने में ना जाने कितना समय लगेगा। एक तरफ देखो तो बारिश का समय बहुत ही नजदीक आ गया है। यदि बारिश थोड़ी तेज हुई तो जगोटी की ओर से आने वाले सारे वाहन का निकलना तो दूर की बात पांव पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि इस नाले में पहले भी पुलिया के ऊपर पानी निकलता था ।अधिक पानी आने के कारण गांव की निचली बस्ती में पानी भी घुसेगा।

जिससे ग्रामीण जनता परेशान होंगी। आने जाने के लिए जो वर्तमान का रस्ता बनाया है, वह लोगों के खेत में हैं। वह भी हक जोतकर बोनी की तैयारी करेंगे। तो यहां की जनता का आना जाना बड़ा ही मुश्किल हो जाएगा । आखिर इसका जवाब दार कौन है। ठेकेदार अपनी मस्ती में मस्त होकर किसी भी बात पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव वालों का कहना है कि ठेकेदार से बात करने पर वह बताता है कि हम पानी आने के पहले ही यह पुलिया चालू कर देंगे। खैर अब देखना यह है कि इस पुलिया से जनता को सुविधा मिलती है या परेशानी और जो परेशानी मिलेगा उसका जवाबदार आखिर कौन रहेगा। ठेकेदार की लापरवाही की वजह से ही इस मेन रोड से गांव की ओर इस क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना ही पड़ेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button