IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू युवा टीम करा रही लोगों को योगाभ्यास

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया   आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन के तत्वाधान में जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा पिछले कई दिनों से माँ बिरासिनी स्टेडियम बिरसिंहपुर पाली में योगाभ्यास व ब्रीथिंग अभ्यास जागरूकता कार्यक्रम करवायी जा रही है। प्रतिदिन सुबह के समय में माँ बिरासिनी मैदान में शहर की सैकड़ों महिला व पुरूष भाग लेकर योगाभ्यास कर रहे हैं। योगाभ्यास कार्यक्रम में हिमांशु तिवारी ने लोगों को योगा व ब्रीथिंग अभ्यास के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि योगाभ्यास अनेक बीमारियों से बचाता है। अतः प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड पांच तत्वों से मिलकर बना है। वायु, जल, अग्नि, आकाश और पृथ्वी। मानव जन्म जो हमें मिला है, उसे हम सार्थक बनाएं क्योंकि इतना सुंदर जीवन हमने प्राप्त किया है। मन के विकारों को दूर करने का योग महत्वपूर्ण साधन है। योग वेदों से लिया गया है, प्राचीन ऋषियों-मुनियों के द्वारा योग को अपनाया गया है। य योग स्वयं के द्वारा ज्ञान प्राप्त करना है। मात्र प्रदर्शन की वस्तु नहीं है। हमारे अंदर की नकारात्मकता को सकारात्मकता में योग के माध्यम से परिवर्तित कर सकते हैं। योगाभ्यास के दौरान हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,अमृता सिंह,माया सिंह,निधि गुप्ता,राहुल सिंह, शिखा बर्मन ,वैष्णवी बर्मन, संचिता सेन चंदा गुप्ता रितिक गुप्ता, सानिया बर्मन सपना साहू ईशा केशरवानी, निखिल सिंह राजपूत सत्यम सेन, श्रीराम तिवारी, सौरव पांडे,एवं सभी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button